संज्ञा Noun
परिभाषा - किसी व्यक्ति वस्तु स्थान गुण-दोष दशा आदि का बोध कराने वाले शब्दों को संज्ञा कहते हैं अर्थात किसी के नाम को ही संज्ञा कहते हैं
संज्ञा के प्रकार
-
व्यक्तिवाचक संज्ञा
-
जातिवाचक संज्ञा
-
भाववाचक संज्ञा
व्यक्तिवाचक संज्ञा - जिन शब्दों के द्वारा व्यक्ति विशेष वस्तु विशेष स्थान विशेष व नाम का बोध होता है उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं राम श्याम नटराज पामीर का पठार हिमालय पर्वत आदि निम्नलिखित में व्यक्तिवाचक संज्ञा का प्रयोग होता है
-
व्यक्तियों के नामों में - राम, श्याम, मोहन, नरेंद्र मोदी
-
नदियों के नामों में - गंगा , यमुना, कावेरी
-
पर्वतों के नामों में - हिमालया, अरावली
-
सागर भाई महासागरों के नामों में - अरब सागर, हिंद महासागर
-
महीनों के नामों में - जनवरी, फरवरी, चैत्र
-
वर्ष के नामों में - 2016, 2017,2018
-
दिशाओं के नामों में - उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम
-
समाचार पत्रों के नामों में - दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका
-
पुस्तकों के नामों में - रामायण, महाभारत, राम चरित्र मानस
-
ऐतिहासिक युद्धओं के नामों में - तराइन का युद्ध, खमनोर का युद्ध, खानवा का युद्ध
-
राज्यों के नामों में - राजस्थान राम , उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब
-
नगरों के नामों में - हनुमानगढ़, गंगानगर, जयपुर, झुंझुनू
जातिवाचक संज्ञा - जिन संज्ञा शब्दों के द्वारा एक जाति के अथवा उनके समूह का बोध होता है वहां जातिवाचक संज्ञा होती है
उदाहरण - पठार, पर्वत, पेंसिल, घड़ी ,सागर
निम्न में जातिवाचक संज्ञा होती है
-
संबंधों के नामों में - माता पिता, भाई बहन, दादा दादी, नाना नानी
-
व्यवसाय और पदों के नामों में - ठेकेदारी ,ठेकेदार, दुकानदारी, दुकान, कृषि, पशुपालन, मछली पालन, उद्योगपति, शिक्षक, चिकित्सक, मंत्री, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री
-
पशु के नामों में - गाय, भैंस, बकरी, बैल
-
पक्षियों के नामों में - कबूतर , तोता, मैना
-
प्राकृतिक आपदाओं के नामों में - आंधी, तूफान, भूकंप, बाढ़
जातिवाचक संज्ञा के दो भेद होते हैं
-
समूहवाचक जातिवाचक संज्ञा
-
द्रव्यवाचक जातिवाचक संज्ञा
-
समूहवाचक जातिवाचक संज्ञा - जिन संज्ञा शब्दों के एक नाम लेने मात्र से संपूर्ण समूह का बोध होता है वहां समूह वाचक जातिवाचक संज्ञा होती है उदाहरण - सेना, भीड़, पुलिस, मेला, दर्शक, कक्षा, हिंदू, सिख, मुस्लिम, इसाई इत्यादि
-
द्रव्यवाचक जातिवाचक संज्ञा - जिन शब्दों के द्वारा पदार्थ की तीनों अवस्थाओं का बोध होता है वहां पर द्रव्यवाचक जातिवाचक संज्ञा होती है उदाहरण- पत्थर, सोना, चांदी,दूध, आटा, चीनी, फल, सब्जी, वाष्प, कोहरा
भाववाचक संज्ञा - जिन संज्ञा शब्दों के द्वारा भाव का बोध होता हो वहां भाववाचक संज्ञा होती है
पहचान -
-
प्रत्यक्ष रुप से देखा नहीं जा सकता
-
स्पर्श नहीं किया जा सकता
-
केवल महसूस कर सकते हैं
उदाहरण - प्रेम, घृणा, गुस्सा, बुढापा, उमंग, ईर्ष्या, नफरत, मोहब्बत, बुराई, भलाई, अच्छाई, ऊंचाई, जवानी, बचपन, हरियाली, मिठास, खटास, मधुरता, सच्चाई, झूठ, कायरता, वीरता,, बहादुरी, सफलता, असफलता,, बेईमानी, चतुराई, भलाई, चोरी, डकैती, दुश्मनी, गर्मी, सर्दी, रम्यता
संज्ञा Noun

No comments:
Post a Comment